बलिया : सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, MD ने दी बड़ी सौगात
On



बलिया। CBSE 10वीं की परीक्षा में सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के छात्र आकर्षित ने 96.8% अंक पाकर विद्यालय और जनपद का सम्मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम की 100% सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सेंट जेवियर्स स्कूल के शिक्षक व छात्र पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यपथ पर अडिग है। परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार व अभिभावकों के अंतःकरण में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।
विद्यालय के 24 छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाकर विद्यालय और जनपद का सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अभिनव नाथ तिवारी ने अपनी तरफ से उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों को बधाई दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभ्रा अपूर्वा ने कहा कि यह गौरवान्वित होने वाला क्षण है। सफल छात्रों में आकर्षित 96.8%, रितिक 96.6%, श्रेयांश 96.2%, श्वेता 96%, सिद्धार्थ व आकाश गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मनोज चौबे, एचएन पराशर, बीएन तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने 11वीं में प्रवेश लेने वाले अपने व अन्य विद्यालय के मेधावी छात्रों को अमृता मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत फीस में विशेष छूट देने की बात कही।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Jan 2026 06:20:13
बलिया : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन...





Comments