बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 25 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 25 लाख की  ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह रोड पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 250 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 25 लाख) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। 

थानाध्यक्ष बासडीह रोड राजकपूर सिंह मय हमराह टीम के साथ शंकरपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान एसओजी टीम के उप निरीक्षक अजय यादव मय एसओजी टीम भी पहुंचे। संयुक्त टीम आपस में अपराध व अपराधियों के बारे में चर्चा करते हुए वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी बलिया की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखायी दी।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गाडी को पुनः बलिया की तरफ मोड कर भागने का प्रयास किये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम व पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना पवन उपाध्याय पुत्र स्व. रवीन्द्र उपाध्याय (निवासी उदवन छपरा थाना हल्दी, बलिया) बताया। इसके पास से सफेद प्लास्टिक की पन्नी में भूरे रंग का पदार्थ प्राप्त हुआ। पूछताछ में बताया कि इसमें ब्राउन सूगर है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बरामद हुआ। वहीं, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आकाश उपाध्याय पुत्र राजेश उपाध्याय (निवासी : हल्दी, पश्चिम टोला, हल्दी) बताया। इसके पास से सफेद रंग की पन्नी में ब्राउन सुगर बरामद हुआ। 

पुलिस ने दोनों के खिला धारा 8/21 एनडीपीएस व 3/25 आर्मस् एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह, एसओजी प्रभारी अजय यादव, एसआई बांसडीह रोड मुन्ना राम, कां. दिनेश यादव, रमेश कुमार यादव, राहुल कुमार, विक्रम सिंह यादव, शत्रुघ्न कुमार, एसओजी मुख्य आरक्षी रोहित कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, विक्रांत व लवकेश पाठक तथा आरक्षी विनोद रघुवंशी, विकास सिंह व श्याम कुमार शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान