...फिर भी बेटियों को नहीं मिल रही उतनी सुरक्षा Ballia News

...फिर भी बेटियों को नहीं मिल रही उतनी सुरक्षा Ballia News


बैरिया, बलिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर सरकार काफी चिंतित है।इसको लेकर तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके बेटियां सुरक्षित नहीं है। रोजाना ही बेटियों के साथ छेड़खानी का मामला वह मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें हो रही हैं। इसको लेकर विवाद व मारपीट की घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके बेटियों को भरपूर सुरक्षा नहीं मिल पा रहा है। इससे अमन परस्त लोग काफी चिंतित हैं।

हाल ही में दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव में एक लड़की से फोन पर अश्लील बात करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की जांच पड़ताल में दोकटी पुलिस लगी हुई है। वही लोगों का कहना है कि सूबे की सरकार ने एंटी रोमियो दल का गठन कर बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रयास किया था, लेकिन इलाके में एंटी रोमियो दल का एकबाल खत्म है।

बेटियां असुरक्षित हैं। मनचले बाजार गांव चट्टी चौराहों पर बेटियों से छेड़खानी कर रहे हैं। जब मामला अभिभावकों तक पहुंच रहा है। उलाहना देने के क्रम में मारपीट व बवाल होना लाजमी हो जा रहा है। तब मामला पुलिस में पहुंच रहा है। इसको लेकर समाज के लोग काफी चिंतित हैं। बेटियों की बात करें तो बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन इन मनचलों से उन्हें हर दिन परेशान होना पड़ रहा है। अगर बेटियों को समाज में भरपूर छूट दी जाए तो बेटिया वह मुकाम हासिल कर सकती हैं जो बेटों से नहीं हो पाएगा समाज के जागरूक लोगों ने बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए जिला प्रशासन व सरकार से मांग किया है कि उन्हें भरपूर सुरक्षा दी जाए।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली