बलिया : परिवार को कभी ना भूलने वाला गम दे गया यह युवक

बलिया : परिवार को कभी ना भूलने वाला गम दे गया यह युवक


रेवती, बलिया। रेवती नगर पंचायत के वार्ड नं. 6 में रविवार की रात करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे एसआई माया शंकर दूबे ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
नगर के वार्ड नं.6 निवासी रविन्द्र पटेल (38) रविवार की रात बाहरी कमरे में सोया था। रात्रि करीब 12.30 बजे अचानक कुछ गिरने की आवाज से सचिन की आंख खुल गयी। सचिन ने देखा कि रविन्द्र नीचे और उसके उपर स्टैण्ड फैन गिरा पड़ा है। परिजन रविन्द्र को सीएचसी रेवती ले गये, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया। रविन्द्र की मौत से पत्नी उषा देवी अचेत होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उन्हें किसी तरह सम्भाला। माता राजमुनि देवी, पुत्र दिलीप, पुत्री दूजा तथा 8 वर्षीय पुत्र धीरज का रोते-रोते बुरा हाल है।रविन्द्र की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव