बलिया : Road Accident में युवक की मौत, होमगार्ड जवान समेत दो घायल
On



बलिया। बेरुआरबारी-बांसडीह मुख्य मार्ग पर धर्मकाटा के समीप बुधवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों की सहायता से उन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी के धनीधरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार गोड (25), आनंद शुक्ला (22) व होमगार्ड श्रीनाथ शुक्ला (48) ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच, सामने से रहे अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने जितेंद्र गोड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आनंद शुक्ला व श्रीनाथ शुक्ला (पिता-पुत्र) का उपचार चल रहा है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 22:55:36
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...



Comments