डीएम के निर्देश पर तीन ट्रक सीज, इन अफसरों ने की कार्रवाई Ballia News

डीएम के निर्देश पर तीन ट्रक सीज, इन अफसरों ने की कार्रवाई Ballia News


बैरिया, बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह व खनन अधिकारी ने चिरैया मोड़ बैरिया व चकिया गांव के बीच बिहार से आ रहे ओवर लोड गिट्टी व लाल बालू लदा तीन ट्रक पकड़ लिया। तीनो ट्रकों को सीज कर बैरिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। ट्रको पर अन्य कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया ने सूचनार्थ पत्र एडीएम, परिवहन निगम, वाणिज्य कर विभाग व थाना बैरिया को भेजा है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिहार से ओवर लोड बीआर 01 जीसी 3918, बीआर 01 जीए 2682 पर लाल बालू व यूपी 61एटी 0080 पर गिट्टी ओवर लोड लदी थी। वाहन रोककर पूछा गया तो माकूल जबाव नहीं मिला। तीनो वाहनो के चालक के पास खनिज प्रपत्र 2 नहीं था। तीनो ट्रक ओवर लोड थी।तीनो ट्रको को थाने को सुपुर्द कर दिया गया।एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि तीनो ट्रकों को सीज कर न्यायालय व अन्य विभाग को कार्यवायी के लिए सूचना भेज दिया गया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार