बलिया में पूर्व प्रधान के कार्यो की जांच को पहुंची टीम, 6 माह पहले हुई थी शिकायत

बलिया में पूर्व प्रधान के कार्यो की जांच को पहुंची टीम, 6 माह पहले हुई थी शिकायत

हल्दी, बलिया। विकास खंड बेलहरी की ग्राम पंचायत सोनवानी में शनिवार को पहुंची जिला गन्ना अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम ने पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की, जिसमें काफी खामियां पाई गई है।

यह भी पढ़ें बलिया : घर से गायब है यह दोनों बच्चे, परिजन परेशान ; कहीं दिखें तो बताएं

सोनवानी गांव निवासी छोटू खरवार ने 22 नवंबर 2021 को तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दिया था, जिसमें गांव के विकास कार्यों के धन को लूट खसोट करने का आरोप लगाया गया था।जिलाधिकारी ने 20 दिसंबर 2021 को पत्र जारी कर जांच का निर्देश दिया। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार अप्रैल 22 को जिला गन्ना अधिकारी को पत्र लिखकर 15 दिन में जांच करने को कहा था, जिसकी जांच शनिवार को संपन्न हुई। इस बावत पूछे जाने पर जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण में बहुत सारी खामियां पायी गई है।हालांकि किस कार्यों का एमवी हुआ है, उसका टेक्निकल मुआयना के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। मेरे साथ पीडब्ल्यूडी व जलनिगम के जेई गये थे। वे तीन चार दिन में मुझे रिपोर्ट दे देंगे।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर