इस दर्द का अंत नहीं : बलिया में खतरा विन्दु से ऊपर तीनों नदियां, हाई फ्लड लेबल से 63 सेंटीमीटर दूर गंगा

इस दर्द का अंत नहीं : बलिया में खतरा विन्दु से ऊपर तीनों नदियां, हाई फ्लड लेबल से 63 सेंटीमीटर दूर गंगा

बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में अभी भी बढ़ाव की प्रवृति बनी हुई है। यहां नदी हाई फ्लड लेबल से महज 63 सेमी नीचे बह रही है। वहीं, बाढ़ के पानी से फ्लड एरिया के गांवों में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। घरों में पानी घुसने की वजह से कहीं छतों तो कहीं सड़कों पर लोग शरण लिए है। नाव का इंतजाम आबादी के सामने न के बराबर है। 

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट गेज पर बुधवार की सुबह 8 बजे 59.760 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां हाई फ्लड लेबल 60.390 मीटर है। वहीं, बक्सर (बिहार) गेज पर नदी का जलस्तर 60.680 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरा विन्दु 60.320 मीटर ही है। 

उधर, डीएसपी हेड पर घाघरा नदी 62.680 मीटर, चांदपुर गेज पर 57.01 मीटर तथा मांझी गेज पर 55.600 मीटर रिकार्ड किया गया। घाघरा केवल मांझी गेज खतरा विन्दु 55.15 मीटर से 45 सेमी ऊपर है। इसके अलावा टोंस नदी भी खतरा विन्दु से ऊपर है। पिपराघाट गेज पर टोंस का जलस्तर बुधवार की सुबह 8 बजे 61.300 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि खतरा विन्दु 60 मीटर तथा हाई फ्लड लेबल 62.50 मीटर है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय