बलिया : दो वाहनों की टक्कर में फेरीवाला रेफर, बोलेरो ने ली बाइकर्स की जान

बलिया : दो वाहनों की टक्कर में फेरीवाला रेफर, बोलेरो ने ली बाइकर्स की जान

रसड़ा, बलिया। रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। 

भीमपुरा थाना क्षेत्र के मसुरिया गांव निवासी सचिन पटेल (26) व अभिषेक पटेल (25) तथा नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव निवासी भाऊ (45) एक ही बाइक पर सवार होकर गाजीपुर के अमवां सिंह गांव में बारात जा रहे थे। अखनपुरा के समीप पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दिया। सीएचसी रसड़ा के चिकित्सको ने भाऊ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाऊ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में साईकिल सवार घायल

नगरा, बलिपा। बेल्थरा रोड मार्ग पर पड़री गांव के मोड के समीप रफ्तार दो वाहनो की टक्कर में साईकिल सवार फेरीवाला गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे पीएचसी नगरा ले गये, जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। वहीं, साईकिल सहित दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये थे। दोनों चालक फरार हो गये।

रविवार की सायं करीब 6 बजे रोटर लगा ट्रैक्टर नगरा बाजार के तरफ से जा रहा था। वहीं, बेल्थरा रोड के तरफ से पीकप आ रही थी। तेज रफ्तार दोनों वाहन अनियन्त्रित होकर आमने सामने टकरा गये। हादसे में पिकप सड़क पर ही पलट गया, जिसमें फेरी कर घर जा रहे थाना क्षेत्र के चचयां निवासी भूलन (53) पुत्र छोटक पवरिया दबकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 


देवनारायण प्रजापति

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक