बलिया : इस नगर पंचायत में फिर मिले तीन पॉजिटिव

बलिया : इस नगर पंचायत में फिर मिले तीन पॉजिटिव


बांसडीह, बलिया। शनिवार को कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में बांसडीह के वार्ड नं. 10 एवं वार्ड नं 8, एक-एक व्यक्ति वार्ड नं 5 में एक महिला पॉज़िटिव पाए गए है। 

कोरोना वायरस का प्रसार कस्बे में तेजी से हो रहा है। इसके बाद भी जो लोग पूर्व में पॉजिटिव आये है वो अपने परिजनों एवं उनके सम्पर्क में आये लोग अभी तक अपना  कोरोना का टेस्ट नही कराकर अब भी खुलेआम बाजार सहित अन्य स्थानों पर घूम रहे है। वही कई लोगो के परिवार वाले जांच रिपोर्ट को गलत बताकर अफवाह फैलाया जा रहा है। प्रशासन को इस पर सख्ती कर उनके परिवार के लोग को कोरोना जांच हेतु जांच टीम के पास भेजना चाहिए, ताकि संक्रमण ज्यादा न फैल सकें।

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर 34 लोगो की कोरोना की जांच में 3 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जांच टीम ने सभी का उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक सुझाव देकर सभी को होम आईसोलेशन में भेज दिया है। जांच टीम में डा. वीर बहादुर, डा. विनोद सिंह, बीपीएम अभिषेक सिंह, एलटी रवि भूषण सिंह, एलए सत्येन्द्र कुमार ओझा, मुरली मनोहर मिश्र, सुनील भारती, फार्मासिस्ट ओंकार, भुपेंद्र, विवेक रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली