बलिया : पत्नी का साथ मिलते ही बदल गया 'वो', देखें तस्वीरें

बलिया : पत्नी का साथ मिलते ही बदल गया 'वो', देखें तस्वीरें


बलिया। समाज के सजग प्रहरी के रूप में चर्चित युवा नेता राहुल सिंह सागर ने मुहम्मद सफ़ीक शेख की जिन्दगी में बहार ला दी है। सागर के प्रयास से बुधवार की रात पति-पत्नी का मिलन हर किसी को भावविह्वल करने वाला था। 3 वर्ष बाद अपने पति सफीक शेख को पाकर पत्नी सबीना बेबी का चेहरा खुशी से खिल उठा।  पति को साथ लेकर गई सबीना बेबी ने 'सागर' को दो फोटो भेजा है। सफीक शेख का परिवार सागर सिंह राहुल का कायल हो चुका है। 


गौरतलब हो कि विगत कई दिनों से ओवर ब्रिज पर विक्षिप्त हालत में बैठे सफीक शेख को अपनों से मिलाने की कोशिश युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने की। झारखंड राज्य के पाकुड़ जनपद निवासी सफीक शेख की पत्नी सबीना बेबी अपने पुत्र व सफीक के दो भाईयों के साथ बुधवार को वाराणसी से बलिया पहुंची। 3 वर्ष से भटके पति सफीक शेख को पाकर पत्नी सबीना बेबी की आंखें खुशी से बरसने लगी थी। बुधवार को सफीक शेख अपने घर है। कल तक विक्षिप्त दिखने वाले सफीक शेख का लुक बदल चुका है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली