विधान सभा चुनाव : बलिया में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अधीनस्थों को दिये 11 मंत्र, ताकि...

विधान सभा चुनाव : बलिया में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अधीनस्थों को दिये 11 मंत्र, ताकि...


बलिया। आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते हुए हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों का खास विन्दु
1- CPMF एवं अन्य फोर्स के रुकने का पूर्ण सत्यापन करेगें।
2- चेक लिस्ट के अनुसार सभी सुविधाओं के अनुरूप बिंदु स्पष्ट कर लेंगे।
3- गुंडा एक्ट की कार्यवाही, 110 G की कार्यवाही करें।
4- 107, 116, 116 (3) का द0प्र0स0 की कार्यवाही तेज करेंगे।
5- शस्त्रों को जमा कराएं।
6- सभी मतदान केंद्रों के अनुरूप चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की सूची धारा 117 द0प्र0स0 की कार्यवाही एवं पाबन्द करेंगे, उस व्यक्ति के आय के अनुरूप।
7- शस्त्र अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करें। धारा 113 के अंतर्गत कार्यवाही करें/ कराएं।
8- जिला बदर की बीट सूचना अंकित करते हुए पुनः अवधि बढ़ाये।
9- मतदान केंद्रों का भ्रमण ASP/CO/SHO/SO/ICop's द्वारा कर लिया जाए।
 10- अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाय। रिपीटेड अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करें।
11- टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश