शिक्षक दिवस पर Online सम्मानित हुए बलिया के 24 Teacher

शिक्षक दिवस पर Online सम्मानित हुए बलिया के 24 Teacher



बलिया। मिशन शिक्षण संवाद बलिया के तत्वाधान में ऑनलाइन शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा असमय दिवंगत जनपद के 3 शिक्षकों को याद करते हुए माइक और कैमरा बन्द कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया, जिसमें शिक्षकों ने अपने विद्यालय पर किये गए कार्यो को एक दूसरे के साथ साझा किया। मिशन शिक्षण संवाद बलिया से जुड़े 24 शिक्षकों को मिशन शिक्षण संवाद की तरफ से ऑनलाइन सम्मान पत्र प्रदान किया गया।


अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर मिशन अपने विद्यालय में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करता रहा है। 


कोरोना की वजह से इस बार कार्यक्रम नहीं हो पाया, जिससे ऑनलाइन सम्मान समारोह का आयोजन करना पड़ा। कार्यक्रम में अनुराग तिवारी, श्वेता सिंह, नन्दलाल शर्मा, कुमारी चिन्ता, दिव्या पूरी, अन्नू सिंह, सुनील राय, शंकर रावत, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, दीक्षा इंद्रा, संगीता सिंह, पूनम सिंह, रामप्रकाश सिंह, संध्या यादव, सरवत अफरोज, अजित सिंह, अनिल सिंह सहित मिशन शिक्षण संवाद के शिक्षको ने अपने विचारों से मिशन को अवगत कराया। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें