मुश्किल में फंसे भोजपुरी स्टार पवन सिंह : बलिया की कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 5 नवंबर को होगी पेशी

मुश्किल में फंसे भोजपुरी स्टार पवन सिंह : बलिया की कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 5 नवंबर को होगी पेशी


बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के खिलाफ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह नोटिस पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) द्वारा अपने भरण-पोषण (maintenance) के लिए दायर मुकदमा के तहत किया है। कोर्ट ने पवन सिंह को 05 नवंबर को तलब करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। मामले की जानकारी ज्‍योति सिंह के अधिवक्ता पीयूष सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिवार न्यायालय में पहुंचा पवन सिंह का विवाह बंधन 

06 मार्च 2018 को पवन ने शहर के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से शादी की थी। शादी समारोह जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर चितबड़ागांव स्थित शंकर होटल में आयोजित हुआ था। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के चार साल पुराने विवाह बंधन में तब दरार आई, जब पवन सिंह ने बिहार के आरा पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। 

इससे आहत ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय बलिया में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया। ज्योति सिंह के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने 02 जून को पवन सिंह को प्रस्तुत होने के लिये नोटिस जारी किया। हालांकि वह निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंच सके। फिर 07 जुलाई तथा 01 अगस्त को नोटिस जारी हुआ, फिर भी पवन सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। अब 05 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गयी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद