बलिया : रेलवे टिकट काउंटर पर बाबू से बदसलूकी

बलिया : रेलवे टिकट काउंटर पर बाबू से बदसलूकी

बैरिया, बलिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के समय रविवार को मधुबनी गांव निवासी एक युवक द्वारा टिकट काउंटर में घुसकर लिपिक बिक्की कुमार के साथ गाली-गलौज मारपीट किया गया। मामले में वाणिज्य अधीक्षक कमलेश कुमार मीणा ने राजकीय रेल पुलिस बलिया व कोतवाली बैरिया में शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई करते हुए रेल कर्मियों की सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि रेल कर्मियों का आवास स्टेशन परिसर से बाहर है। उक्त दबंग युवक द्वारा रेल कर्मी को सबक सिखाने की धमकी दी गयी है, जिससे वह काफी भयभीत है।हमने स्थानीय थाना व जीआरपी बलिया से उचित कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ लोग बता रहे है कि तत्काल टिकट काउन्टर पर मधुबनी के उक्त  युवक रोजाना ही बवाल करता है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक