Road Accident In Ballia : किशोर समेत दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

Road Accident In Ballia : किशोर समेत दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में अलग अलग दो दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

असंतुलित होकर पिकअप पलटी मजदूर की हुई मौत

नगरा थाना क्षेत्र उभांव के मालीपुर से ओवरलोड पिकअप ब्रान लेकर रतसड़ की तरफ जा रही थी, अभी नगरा सिकन्दर पुर रोड के डांडे पुर गॉव के पास पहुंची थी कि असन्तुलित होकर पलट गई। जिसमें पांच मजदूर ब्रान के बोरे के नीचे और एक मजदूर रतसड़ निवासी 20 वर्षीय रोहित राजभर पिकअप के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही रोहित की मौत हो गयी।

पिकअप और बाइक की टक्कर में किशोर की मौत

दूसरी घटना सोमवार की देर रात नगरा गड़वार मार्ग के गोठाई चट्टी पर पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार रसड़ा थाना क्षेत्र के छिब्बी निवासी 17 वर्षीय रोहित शर्मा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तब तक रोहित दम तोड़ चुका था। रोहित ननिहाल में अपने नाना के श्राद्ध में आया था। किसी कार्यवश नगरा आया था। नगरा से ननिहाल बाइक से जा रहा था कि गड़वार की तरफ से आ रही पिकअप से टक्कर हो गयी। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश