...तो ऐसे कैसे हारेगा कोरोना Ballia News

...तो ऐसे कैसे हारेगा कोरोना Ballia News


मनियर, बलिया। होम आइसोलेशन मरीजों का उचित उपचार नहीं हो रहा है। विगत दिनों आई रिपोर्ट में मनियर कस्बे के एक ही मुहल्ले के करीब 10 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट किया हैं, लेकिन इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। पीड़ित मरीजों के परिजन बता रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिर्फ खाने के लिए दवा उपलब्ध कराया गया है। उनकी देखभाल करने न तो कोई सरकारी कर्मचारी आता है और न ही घर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। 

उस युवक के अभिभावक अपने खर्चे से सैनिटाइजर लाकर जिस रुम में आइसोलेट है उसे स्प्रे कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोगों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। केवल खाने के लिए दवा दी गई। जो लोग सक्षम नहीं हैं वे अपने घर को कैसे सेनीटाइज करायेंगे। पीड़ित परिवार के घर को सैनिटाइज नहीं कराया जाता है। उसके आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की जाएगी तो कैसे भागेगा करोना ? इस प्रश्न का जवाब किसी के पास है?


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students