बलिया पुलिस को मिली सफलता... इन तीनों पर मुकदमा

बलिया पुलिस को मिली सफलता... इन तीनों पर मुकदमा


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गायघाट डाकबंगला के समीप शुक्रवार की सुबह दो पिकप पर लदी छः गाय व तीन बछड़ों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर गोवंश को लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ गौ वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार की सुबह हल्दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकप पर गाय लदी हुई है, जो बिहार जा रही है। सूचना पाकर उपनिरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक सूर्य नाथ यादव अपने हमराही रविन्द्र यादव, अजय कुमार यादव, सतीश, गिरिजाशंकर, अभय यादव के साथ गायघाट डाकबंगला के समीप घेरा बंदी कर वाहन चेकिंग करने लगे।उसी समय दो पिकप एक साथ आती दिखाई दी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पिकप से त्रिपाल हटाकर देखा तो अन्दर गाय व बछड़े ठूंस-ठूंस कर लादे गए। 

यूपी 60 एटी 5999 में तीन गाय व एक बछड़ा थे, जबकि यूपी 60 एटी 6509 में तीन गाय व दो बछड़े थे। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इसमें बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निवासी अशोक कुमार यादव, सोनू वर्मा निवासी कदम चौराहा कोतवाली बलिया, राजू वर्मा निवासी बलीपुर थाना बांसडीह रोड थे। इन सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...