बलिया : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक को बीएसए ने किया सस्पेंड

बलिया : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक को बीएसए ने किया सस्पेंड

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नं. 5 पर तैनात सहायक अध्यापक राजू कुमार प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। बीएसए ने उन्हें शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक विद्यालय बैरिया से सम्बद्ध किया है।

बीएसए मनिराम सिंह ने 16 नवम्बर 2022 को अपरान्ह 02:10 बजे शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नं. 5 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक राजू कुमार प्रसाद विद्यालय पर उपस्थित नहीं थे। बीएसए ने बताया कि पूर्व भी इनके इस कृत्य के बारे में चेतावनी दी गयी थी, परन्तु इनकी कार्य प्रणाली में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कहा कि विद्यालय न आकर बिना कार्य कर वेतन लेना, सरकारी धन का दुरुपयोग करना, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करना तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना, उप्र सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के विपरीत है। अध्यापक राजू कुमार प्रसाद के इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है। 

बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी, बेलहरी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि सम्बन्धित अध्यापक के विरुद्ध अलग से आरोप पत्र अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदित कराने के बाद प्रेषित करे। साथ ही अपचारी शिक्षक का लिखित अभिकथन प्राप्त कर तथ्यपरक सुसंगत जांच आख्या 15 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने को कहा है। निलम्बन अवधि में शिक्षक राजू कुमार प्रसाद को जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि देय होगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क