बलिया : लकड़ा नाला में बह गई बालिका, चाहकर भी नहीं बचा सकी सहेली

बलिया : लकड़ा नाला में बह गई बालिका, चाहकर भी नहीं बचा सकी सहेली


नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनवर गॉव के बगल से बह रहे लकड़ा नाले में एक किशोरी तेज धारा में लापता हो गयी, इससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। इसकी खबर जैसे गांव वालों को मिली, भारी भीड़ जुट गयी। पुलिस को सूचना देकर तैराक लोग नाले की पानी में तलाश में जुट गये। पुलिस भी पता लगाने में लग गयी, मगर देर शाम तक कहीं पता नहीं चल पाया था। 
रविवार को दिन में खनवर के इंग्लिशिया गांव निवासी मैनेजर चौहान की 12 वर्षीय पुत्री गूंजा अपनी हमउम्र स्व. प्रेमचन्द चौहान की पुत्री किरन उर्फ अन्नू के साथ नाले के तरफ घूमने गयी थी। बच्चों का नहाना देखकर दोनों पानी में उछल कूद करने लगी। इसी बीच गूंजा
तेज धारा की चपेट में आ गयी, जिससे वह बहने लगी। अन्नू पकड़ने की कोशिश की, तब तक वह भी गहरे पानी में चली गयी। हालांकि अन्नू गिरते गिरते किसी तरह बच गयी। कुछ देर बाद गूंजा नहीं दिखी तो बच्चे रोने चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर आप-पास के ग्रामीणों की भीड जुट गयी। लोगों ने नाले में काफी देर तक गूंजा की तलाश किए, किन्तु गूंजा नहीं मिली। 


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली