बलिया : साथ छोड़ गये पुनदेव, बिलखती रही शांति

बलिया : साथ छोड़ गये पुनदेव, बिलखती रही शांति


रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के नूरपुर रेखहां गांव निवासी एक वृद्ध की मौत बुधवार को घाघरा के छाड़न में डूबने से हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई सदानंद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

नूरपुर, रेखहां निवासी पूनदेव यादव (60) भैंस चराने के लिए गोबरही, भोपालपुर स्थित घाघरा का छाड़न भैंस की पूंछ पकड़ कर पार कर रहे थे। इसी बीच उनका एक चप्पल पैर से निकल गया। चप्पल को पकड़ने के चक्कर में भैंस की पूंछ छूट गई। पूनदेव तैरना नहीं जानते थे, जिससे वह डूब गए।

उधर अपनी भैंस चरा रहे स्थानीय लोग यह देख घाघरा के छाड़न में कूद गए तथा पुनदेव को बाहर निकाल लिए, लेकिन पूनदेव की सांसें थम चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतक के लड़के सुभाष, हरेंद्र, सुरेश तत्काल घाघरा के छाड़न के किनारे रोते बिलखते पहुंच गए। इधर मृतक की पत्नी शांति देवी का रोते-रोते बुरा हाल था।


पुष्पेन्द्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...