बलिया : घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बलिया : घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखपुरा कस्बे में किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहकर चौका-वर्तन कर गुजर-बसर करने वाली विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

तहरीर के मुताबिक, विवाहिता दूसरे गांव की रहने वाली है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ कस्बे में किराये के मकान में रहती है और लोगों के घरों में चौका बर्तन कर अपना तथा अपने बच्चों की परवरिश करती है। महिला का
पति महाराष्ट्र के नासिक में प्राइवेट नौकरी करता है। 

आरोप है कि रविवार की रात खाना खाकर वह सो रही थी। आधी रात को पड़ोस का एक युवक दीवार फांद कर घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। चिल्लाने और विरोध करने के बावजूद उसने बलात्कार किया। शोर सुनकर जब तक अन्य पड़ोसी पहुंचते, वह बलात्कार कर भाग चुका था। तहरीर में विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार