बलिया : तहसीलदार के खिलाफ तीन सूत्रीय मांग पर अड़े अधिवक्ता

बलिया : तहसीलदार के खिलाफ तीन सूत्रीय मांग पर अड़े अधिवक्ता

बैरिया, बलिया। अधिवक्ताओं का आन्दोलन बैरिया तहसील पर उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने सोमवार को भी जारी रहा। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन करते हुए आंदोलन को और तेज करने की  चेतावनी दी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि आज हम लोगों को क्रमिक अनशन करते सातवां दिन है। अभी तक तहसीलदार पर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई है। आरोप है कि यहां हम लोगों को न्याय देने के बजाय जानबूझकर टालमटोल किया जा रहा है। मामले को लंबा खींचा जा रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि हम लोग भी विधि की समझ रखते हैं। पहले तो तहरीर पाने के साथ ही एसएचओ बैरिया द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाना चाहिए था। हमारी तीन प्रमुख मांगे हैं। तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी का निलंबन, उन पर प्राथमिकी तथा विभागीय जांच भी करना है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली