बलिया : जन अधिकार पार्टी ने सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

बलिया : जन अधिकार पार्टी ने सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र


बैरिया, बलिया। जन अधिकार पार्टी के बैरिया विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में सोमवार को उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक कुमार पाल को राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। उप जिलाधिकारी ने अपने अधिकार क्षेत्र की समस्याओं का अपने स्तर से निस्तारण करने तथा शेष के लिए पत्रक उचित माध्यम से निर्दिष्ट गंतव्य तक पहुंचवाने का आश्वासन दिया।
पत्रक में डीजल पेट्रोल के बढ़े मूल्य वापस लेने, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण, पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, एक समान शिक्षा, रोजगार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के पिछड़ा वर्ग के मजदूरों को व्यवस्थित करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद सहित कुल 11 मांग लिखी गई है। पत्रक देने वालों में अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, सुरेश चन्द, उमेश, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद