बलिया : Gold के बहाने पीतल की गिल्ली देकर 92 हजार ले उड़े ठग, ऐसे खुला राज

बलिया : Gold के बहाने पीतल की गिल्ली देकर 92 हजार ले उड़े ठग, ऐसे खुला राज


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में मधुबनी निवासी कालिका राय से मोटर साइकिल सवार दो ठगों ने पीतल की गिल्ली देकर 92 हजार रुपये ठग लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना शुक्रवार को बैरिया पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गुरुवार को बैंक से 92 हजार रुपया निकाल कर कालिका राय टैम्पो पकड़ने के लिए सड़क पर खड़े थे, तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आये और कहने लगे कि हम लोगों को पैसे की शख्त जरूरत है। मेरे पास सोने की गिल्ली है, जो तीन लाख रुपये में बिक जायेगी। बाबा आप चाहे तो एक लाख रुपया देकर यह गिल्ली ले सकते है। लालच में पड़े कालिका राय ने कहा कि मेरे पास तो 92 हजार ही रुपये है। ठीक है बाबा 92 हजार दे दिजिए। शेष आठ हजार हम लोग कल ले लेंगे। अपना नाम पता बता दीजिए और पीतल की गिल्ली थमा कर बाइक से दोनो चले गये।कालिका राय गिल्ली लेकर घर गये। घर से परिवार के सदस्यो को लेकर सोनार के यहां पहुंचे। सोनार ने गिल्ली देखने के बाद बताया कि गिल्ली सोने की नहीं पीतल की है। यह सुन उनके होश उड़ गये। शुक्रवार को थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही हैं।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद