बलिया : आत्मनिर्भर केंद्र प्रारम्भ, 'आधी आबादी' को मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण

बलिया : आत्मनिर्भर केंद्र प्रारम्भ, 'आधी आबादी' को मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण


बलिया। अंकुर सेवा संस्थान पिछले कुछ सालों से विभिन्न सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य निरंतर करती आ रही है।संस्था द्वारा गुरुवार को सतनी सराय, भृगु आश्रम में आत्मनिर्भर केंद्र का संचालन प्रारम्भ किया गया, जिसमें महिलाओं और लड़कियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब वह घर में रहकर ही रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए योग की क्लास भी चलेगा। संस्थान द्वारा कौशल से संबंधित प्रतियोगिता और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को संस्था की सदस्य श्रीमती कमला देवी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। वही, विभा जी द्वारा पौध वितरण किया गया। संचालन में संस्था के सभी सदस्य डॉक्टर किरण सिंह, आभा श्री, पूजा सिंह व दयाशंकर सिंह का सहयोग रहा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक