बलिया : दो तहसील के 5861 किसानों को कृषि निवेश अनुदान का लाभ, बैरिया और सदर SDM ने किया श्रीगणेश

बलिया : दो तहसील के 5861 किसानों को कृषि निवेश अनुदान का लाभ, बैरिया और सदर SDM ने किया श्रीगणेश

बैरिया, बलिया। बाढ़ प्रभावित गांवों के 5861 किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि का लाभ मिलेगा। इसमें वह किसान शामिल है, जिनकी 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान बाढ़ की वजह से हुआ है। इसमें सदर तहसील के 31 गांवों के 5481 किसान तथा बैरिया तहसील के 4 गांवों के 380 किसान शामिल हैं।

बैरिया तहसील सभागार में एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र ने दस किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर अनुदान राशि देने के कार्य का शुभारंभ किया। वहीं सदर तहसील सभागार में एसडीएम प्रशांत नायक ने 16 किसानों को अनुदान राशि प्रमाण पत्र दिया। बता दें कि बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे कराने के निर्देश एसडीएम ने दिए थे। जिन किसानों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ मिला, उनका आधार कार्ड, बैक पासबुक एवं खतौनी लेकर कृषि निवेश लाभ पाने के लिए राहत आयुक्त के पोर्टल पर अपडेट किया गया। इसके बाद अनुदान राशि देने की कार्यवाही की गई।


शिवदयाल पांडेय मनियर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव