बलिया के इस रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए रोज होती है किचकिच

बलिया के इस रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए रोज होती है किचकिच

बैरिया, बलिया। उप्र बिहार सीमा पर स्थित सबसे अधिक आमदनी वाले सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए रोज हाथापाई व मारपीट हो रही है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए तैनात जीआरपी के सिपाहियों का पता-ठिकाना नहीं रहता। आरपीएफ जवानों की तैनाती नहीं होती है। फलस्वरूप यहां जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहानी आरक्षण बुकिंग खिड़की पर चरितार्थ है।

बता दे कि बलिया-छपरा रेलमार्ग पर बलिया के बाद रेलवे को सबसे अधिक आय देने वाला रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर है। सुरेमनपुर स्टेशन से दर्जनभर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। प्रतिदिन लाखो रुपये का टिकट बिकता है, किन्तु सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर यहां न तो जीआरपी की तैनाती है, न हीं आरपीएफ की। दो सिपाही जीआरपी से आते है, लेकिन वे अपने में ही व्यस्त रहते है। 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आरक्षित टिकट लेने वालों की भारी भीड़ सुरेमनपुर में होती है, किंतु यहां आरक्षित टिकट काउंटर पर अव्यवस्था का बोलबाला है। कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने इस संदर्भ में तत्काल आरपीएफ की तैनाती सुरेमनपुर में करने की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इस बाबत पूछे जाने पर वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि गर्मी के मौसम में शादी-विवाह का लग्न होता है। ऐसे में तत्काल टिकट के लिए लोग रातभर लाइन में लगे रहते है। इस स्टेशन पर आरपीएफ की तैनाती आवश्यक है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश