बलिया : दो परिवारों का आंसू पोछ सपा नेता सूर्यभान सिंह ने कही ये बात

बलिया : दो परिवारों का आंसू पोछ सपा नेता सूर्यभान सिंह ने कही ये बात

बैरिया, बलिया। बैरिया विधान सभा का हर घर- परिवार मेरे अपने परिवार जैसा है। जब भी किसी परिवार पर संकट आती है, मेरा मन स्वभाविक रूप से द्रवित हो उठता है। फिर मैं अपने सामर्थ्य अनुसार उसे जरूर कुछ न कुछ मदद करने का प्रयास करता हूं। उक्त उदगार है क्षेत्र के  समाजसेवी व सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह के, जो दो पीड़ित परिवार के घर आर्थिक मदद भेजने के बाद मीडिया से कही। 

शुक्रवार को सूर्यभान सिंह ने समाजवादी पार्टी का शिष्टमंडल चकिया और नवकागांव भेजा। शिष्टमंडल ने चकिया गांव की पासवान बस्ती में जंगली सुअर के हमले से मृत 28 वर्षीय युवक मोनू पासवान तथा सड़क हादसे में मृत शिवचक नवकागांव निवासी 35 वर्षीय चन्दन वर्मा के परिजनों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता दिया। शिष्टमंडल में पार्टी के जिला सचिव शैलेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष राजप्रताप यादव, महासचिव अजय सिंह तथा धनजी यादव शामिल रहे। आर्थिक सहायता करने गये सपा शिष्टमंडल को चकिया पासवान बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि सोनबरसा समुदायिक केंद्र में चिकित्सा की व्यवस्था नगण्य है। जर्जर एम्बुलेंस के चलते मोनू पासवान की तड़प-तड़प कर जान चली गई। दोनों मृतकों के परिवारों ने समाजसेवी सूर्यभान सिंह द्वारा इस विपदा की घड़ी में सहयोग करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीब पीड़ित और जरूरतमंदों को वे सदैव मदद करते है। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली