बलिया में दर्दनाक घटना : एचटी की चपेट में आने से युवक की मौत, पेड़ से उतारा गया शव

बलिया में दर्दनाक घटना : एचटी की चपेट में आने से युवक की मौत, पेड़ से उतारा गया शव

दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के भड़सर गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


भड़सर निवासी अजीत कुमार उर्फ कैलाश (26) पुत्र नंदकुमार राम रविवार को अपने घर के बाहर हरे पेड़ की टहनियों की कटाई कर रहे थे, तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बिजली की सप्लाई कटवाकर अजीत कुमार को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद