दुर्जनपुर कांड : आशा प्रताप सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग

दुर्जनपुर कांड : आशा प्रताप सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग


बैरिया, बलिया। दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की भाभी आशा प्रताप सिंह ने शनिवार को उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये बताया कि दुर्जनपुर गोलीकांड के दूसरे पक्ष के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने के 25 दिन बाद भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने से वे बेख़ौफ़ गांव में घूम रहे है। मेरे परिवार में किसी पुरुष सदस्य के न होने से मुझे व मेरे परिवार को बराबर खतरा बना हुआ है। श्रीमती सिंह ने पत्रक में अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिनों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अपने परिवार की सभी महिलाओं के साथ 23 नवम्बर से दुर्जनपुर स्थित अपने मकान के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगी। आशा सिंह ने पत्र में उल्लेख किया कि इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जन समुदाय के सहयोग से धरना प्रदर्शन व  आंदोलन करुंगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...