जजों की कमेटी बनाकर हो EO मणि मंजरी राय केस की जांच : श्रीराम चौधरी

जजों की कमेटी बनाकर हो EO मणि मंजरी राय केस की जांच : श्रीराम चौधरी


मनियर, बलिया। मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय सुसाइड मामले में जजों की एक कमेटी बनाकर जांच करने की आवश्यकता है, क्योंकि नगर पंचायत मनियर में भ्रष्टाचार व नायब तहसीलदार रजत सिंह को लेकर यह मामला पेंचीदा बन गया है। उक्त बातें अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी ने मनियर स्थित बैजनाथ यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि बाहरी लोग जो विशेष रूप से मनियर के बारे में नहीं जानते हैं, उनको लगेगा कि यह चेयरमैन बहुत दबंग है। उन लोगों को मनियर की सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी नहीं है। मनियर का चेयरमैन भीम गुप्ता बैकवर्ड सीट पर चेयरमैन बना और जिन शक्तियों ने उसे चेयरमैन बनाया, वह शक्तियां विगत दो वर्षों तक उस पर पूरी तरह हावी रही। 

मनियर का एक व्यक्ति जो नगर पंचायत का मेंबर भी नहीं है, वह चेयरमैन को दो थप्पड़ मार दिया। इसका प्रतिकार चेयरमैन नहीं कर सका। मैं नहीं मानता कि चेयरमैन के दबाव में ईओ ने आत्महत्या किया है। अगर  भ्रष्टाचार का ही मामला था तो वह मरते वक्त अपने सुसाइड नोट में चेयरमैन का नाम जरूर लिखती। प्रशासन एफआईआर के आधार पर एकतरफा कार्य कर रहा है। जिस नायब तहसीलदार का नाम बार-बार आ रहा है, आखिर प्रशासन उससे पूछताछ क्यों नहीं कर रहा। मणि मंजरी राय की आत्महत्या करने से पहले लंबे समय तक उस अधिकारी से बात हुई है। वह बात क्यों नहीं सार्वजनिक किया जा रहा है ?

नगर पंचायत के विगत तीन सालों के कार्यों की जांच होनी चाहिए। इस घटना को लेकर मनियर की जनता मर्माहत है। अगर इस पर सही न्याय नहीं होता तो मनियर के समझदार व जागरूक लोगों को लेकर हम आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाकपा माले के मनियर प्रभारी वशिष्ठ राजभर, एरिया सचिव राधेश्याम चौहान, राजू राजभर सहित आदि लोग मौजूद थे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक