बलिया को मिले 38 नलकूप चालक, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बांटे नियुक्ति पत्र

बलिया को मिले 38 नलकूप चालक, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बांटे नियुक्ति पत्र


बलिया। जिले को आज 38 नवनियुक्त नलकूप चालक मिल गए। विकास भवन के एनआईसी कक्ष में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने इन सभी को नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन नवनियुक्त नलकूप चालकों को बधाई शुभकामना देते हुए कार्य दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी नवनियुक्त नलकूप चालकों ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार भी जताया।



विकास भवन में नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद श्री शुक्ल ने कहा कि इस नियुक्ति का सबसे ज्यादा लाभ किसानों को मिलेगा। नलकूप चालकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। कम से कम ये सभी दक्ष व आधुनिक समय से नलकूप चालक जिस नलकूप पर जाएंगे, वहां की समस्या का समाधान आसानी से होगा और क्षेत्र के किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा मिलेगी। कोई खराबी आई तो किसानों को टेंशन नहीं होगी, बल्कि ये नलकूप चालक उसे समय से ठीक कराएंगे। कुल मिलाकर अब बेवजह किसान परेशान नहीं होगा और सुविधाजनक तरीके से खेतों की सिंचाई कर सकेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन कुमार जैन ने भी सभी नये नलकूप चालकों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी तन्मयता से दायित्व निर्वहन करने की बात कही। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुनील भारती भी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद