बलिया : नहीं बची, जिन्दगी की जंग हार गई रीना

बलिया : नहीं बची, जिन्दगी की जंग हार गई रीना

बैरिया, बलिया। पिछले दिनों रानीगंज बाजार में पुराना छज्जा सिर पर गिर जाने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद एसएचओ धर्मवीर सिंह के आर्थिक मदद के बावजूद घायल रीना देवी पत्नी चन्दन कुशवाहा की जान नहीं बच पाई। ट्रामा सेंटर वराणसी में शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रीना की मौत हो गयी।

गौरतलब है कि क्षेत्र के चेताछपरा गांव निवासी रीना देवी समान खरीदने के लिए रानीगंज बाजार की एक किराना दुकान पर पिछले सप्ताह गयी हुई थी, तभी अचानक दुकान का छज्जा ध्वस्त हो गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। पति काफी दिनों से बीमार चल रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज के लिए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान की थी, जिससे रीना का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी