मामला बलिया का : इसी के लालच में ठगे गये बाबा

मामला बलिया का : इसी के लालच में ठगे गये बाबा


बांसडीह, बलिया। बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रहे एक वृद्ध व्यक्ति से उचक्कों ने सोने की गिल्ली का लालच देकर 32 हजार रुपये झटक लिया। ठगी की सच्चाई सामने आते ही वृद्ध  बदहवास हालत में है।

कोतवाली बांसडीह के ककरकुंडा (बगही) निवासी श्रीकिशुन प्रसाद (82) कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से शुक्रवार को अपनी पेंशन का पैसा निकालने के लिए गए थे। बैंक से 32 हजार रुपये निकालकर श्रीकिशुन घर जा रहे थे। वे जूनियर हाई स्कूल की तरफ अभी बढ़े थे, तभी पहले से ही निगाह लगाए चार पांच उच्चको की टीम उन्हें अपनी बातों में फंसा कर जूनियर हाईस्कूल के अंदर ले गये। 

वहां उचक्कों ने एक सोने की गिल्ली दिखाकर उन्हें लालच में डाल दिया। उचक्के बृद्ध से बैंक द्वारा निकले गए 32 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। वहीं, गिल्ली फर्जी एवं अपने को ठगे जाने का एहसास होते ही वृद्ध के होश उड़ गए। वृद्ध मौके पर ही रोने लगा।आस पास के लोगो ने उनको ढाढ़स बांधते हुए घर पहुंचाया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से उच्चको के मन में कानून का कही कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बार बार हम लोगो द्वारा ठगी के सम्बंध में जागरूकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन लालच में ऐसी घटनाएं हो जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बैंकों एवं आसपास पुलिस की सुरक्षा रहती है।


विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली