बलिया प्रशासन ने सीज किया भारी मात्रा में 'लाल सोना', मचा हड़कम्प

बलिया प्रशासन ने सीज किया भारी मात्रा में 'लाल सोना', मचा हड़कम्प


लालगंज, बलिया। गंगा नदी के दोकटी घाट, शिवपुर घाट व सतीघाट पर अवैध रूप से संचालित लाल बालू के काला खेल को SDM, खनन अधिकारी, एसएचओ दोकटी, चौकी प्रभारी लालगंज इत्यादि ने सीज किया।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर दोकटी थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर SDM बैरिया सुरेश कुमार की अगुवाई में डॉक्टर योगेन्द्र भदौरिया ने हजारों घन मीटर लालबालू सीज की। इससे बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। 
गुरुवार की अपरान्ह दल बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने शिवपुर घाट पर रखे बालू के ढेरों का माप कराया। बताया कि दोकटी व शिवपुर घाट पर लगभग 2400 घन मीटर बालू सीज किया गया है। उसके बाद नाव के माध्यम से अधिकारियों ने सती घाट 500 घन मीटर लाल बालू सीज किया। थानाध्यक्ष दोकटी अमित सिंह ने बताया कि सीज बालू की देखरेख की जिम्मेदारी बालू व्यवसाईयों को ही दी जाएगी। सती घाट पर व्यवसाईयों ने SDM से कहा कि कोरोना काल में सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कह रही है। हम लोग इस धंधे से परिवार का भरण पोषण कर रहे है। बालू खरीद कर बेच रहे है। कौन सा गुनाह कर रहे है, जो हम लोगों को बार बार प्रताड़ित किया जा रहा है। 


अरविन्द पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा