बलिया : पिता का शव लेकर थाने पहुंचा बेटा

बलिया : पिता का शव लेकर थाने पहुंचा बेटा


बैरिया, बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत मामले में बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि असगर अली (55) निवासी बैरिया रकबा टोला 5 फरवरी की देर रात रानीगंज बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में बैंड बाजा बजाकर पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनका उपचार सदर अस्पताल में चला था, जहां इलाज के दौरान 14 फरवरी की देर रात मौत हो गई। मृतक का पुत्र कुर्बान दर्जनों लोगों के साथ अपने पिता का शव लेकर बैरिया थाने पहुंचा और एसएचओ शिव शंकर सिंह को पूरी घटना बताया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि अपाची मोटरसाइकिल व उस पर बैठे दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक