बलिया : अचानक भरभराकर गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत

बलिया : अचानक भरभराकर गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में अचानक गिरी दीवाल के मलवे में दबकर एक वृद्घा गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

सोनवानी गांव निवासी जयंती देवी (63) पत्नी स्व. रामेश्वर सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने घर के सामने बने टीन शेड में रखे गए कुछ सामान को निकाल रही थी। इसी बीचच ईट की कच्ची दीवाल भरभराकर जयंती देवी के ऊपर गिर गई, जिसके नीचे वह दब गयी। आस पास के लोगों ने महिला को निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।  


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली