महाराज बाबा की मठिया पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया रैन बसेरा का शिलान्यास

महाराज बाबा की मठिया पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया  रैन बसेरा का शिलान्यास



बैरिया, बलिया। बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि अगर दुर्जनपुर काण्ड में आरोपित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है तो नवरात्र बाद रेवती थाना परिसर में आरमण अनशन पर बैठूंगा। दुर्जनपुर में गोली चलाना परिस्थितिजन्य घटना है, किन्तु गोली चलने से पहले मारपीट में गम्भीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगो को भी न्याय मिलना चाहिए। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उन्हे आरोपी बनाया है। घटना के आठ दिन बाद भी उनका प्राथमिकी दर्ज नही हुआ है। घटना की निष्पक्षता पूर्वक जांच प्रशासन की जिम्मेदारी है।

विधायक सुरेन्द्र सिंह शुक्रवार को तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा के मठिया परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रैन बसेरा के भूमि पूजन के बाद आयोजित जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सुरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। समाज में कोई किसी के साथ ज्यादती न करें। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हो, इसके लिए मुझसे जो सम्भव होगा करूंगा। कार्यक्रम को हरिकंचन सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, शक्ति सिंह, ओमप्रकाश भूटेली, छोटे तिवारी, धनंजय सिंह गुड्डु, सन्तोष सिंह, उपेन्द्र सिंह, मारकण्डेय सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। महाराज बाबा मन्दिर के पुजारी सतीश दास ने विधायक व आगन्तुकों को आर्शिवचन दिया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा