लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, दो दिन पहले पड़ी थी घटना की नींव Ballia News

लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, दो दिन पहले पड़ी थी घटना की नींव Ballia News


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकंदरपुर कस्बा के गंधी मोहल्ला में सोमवार की सुबह लाठी-डंडे से हमला बोलकर एक अंडा दुकानदार की हत्या कर दी गई। घटना में अंडा विक्रेता के दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। सिकंदरपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार की सुबह मुर्शीद (48) तथा उसका बेटा जाहिद (17) व तौहिद (20) अपने अंडे की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

दो दिन पहले पड़ी थी नींव

मृतक मुर्शीद के पक्ष के लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम गंधी मोहल्ला निवासी एक युवक शराब के नशे में मुर्शीद की दुकान पर पहुंचकर पांच रुपये मांगा। मुर्शीद के ना कहने पर दोनों में कहासुनी हो गई। शराबी युवक ने साथियों को बुलाकर मुर्शीद व उसके भतीजे नईम को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित परिवार के अनुसार मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए मुर्शीद व उनके दो लड़कों को चौकी पर बैठाए रखा। बाद में दबाव डालकर इलाज के नाम पर कुछ पैसा दिलवाकर सुलह समझौता करा दिया। 



रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
बलिया : कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा (सीयर) के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य की तेरही के अवसर पर खंड शिक्षा...
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश
आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय