बलिया सांसद ने दी बड़ी सौगात, एक साथ रखी इतनी सड़कों की आधारशिला

बलिया सांसद ने दी बड़ी सौगात, एक साथ रखी इतनी सड़कों की आधारशिला

 


बलिया। किसान मोर्चा के निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय जनपद वासियों से किए गए एक-एक वादा याद है।सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। इसके लिए धन आड़े नहीं आएगा।रविवार को लोक निर्माण विभाग बलिया के डाक बंगले में विधानसभा फेफना, बैरिया व बलिया में बनाए जाने वाले तीन दर्जन सड़कों का शिलान्यास कर बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि तीन दर्जन सड़कों की लागत लगभग साठ करोड़ रुपया है। केंद्र व प्रदेश की सरकार आम जनता के लिए रोजाना ही एक न एक जनपयोगी कार्य कर रही है। 



किसान बिल को लेकर विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। विपक्ष के लोग किसानों को उकसा कर आंदोलन करा रहे हैं। इस बात को जनता जानती है। भाजपा की सरकार विकास के लिए तत्पर है। सबका साथ सबका विकास भाजपा के खून में है।  कहा कि चुनावी घोषणा में जिन-जिन कार्यो का उल्लेख किया गया था, उन सभी कार्यों का संपादन समय से होगा। इस मौके पर प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, राजेश सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद सिंह,चंद्र प्रकाश पाठक, राजेश सिंह, अभय सिंह, समाजसेवी सुशील पांडे, संजीव कुमार डम्पू, प्रदीप सिंह, राम प्रकाश सिंह,वशिष्ठ दत्त पांडे, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस के सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन उपाध्यक्ष अमिताभ ने किया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद