बलिया : बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मातम में बदली खुशियां

बलिया : बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मातम में बदली खुशियां


रसड़ा, बलिया। विकास चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। मां-बाप ही नहीं, बहनें भी भाई को खूब मानती थी। घर में विकास की चचेरी बहन की शादी थी, जिसकी बारात 30 नवंबर को ही आनी थी। घर में खुशी का माहौल था। इस बीच, विकास ने मौत को गले लगाकर हर किसी को हैरत में डाल दिया। मां सरिता देवी एवं बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उनकी आखें लगातार बरस रही है। 
मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव का है। गुरुवार को रवि शर्मा का इकलौता पुत्र विकास शर्मा (25) शाम 3 बजे तक अपने साथियों संग खेल रहा था। फिर घर पहुंचा और अपने छत के कमरे में पंखे की हुक के सहारे आत्महत्या कर लिया। कमरे में पंखे की हुक में विकास को लटकता देख परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने विकास को पंखे की हुक से नीचे उतारा। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार