संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया की इस तहसील में 11 का एक भी नहीं निपटा

संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया की इस तहसील में 11 का एक भी नहीं निपटा

बैरिया, बलिया। संपूर्ण समाधान दिवस बाढ़ कें भेंट चढ़ गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में  फरियादी नहीं पहुंच पाये। अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति भी नदारद रही। अकेले उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की फरियाद सुनी। मौके पर फरियादियों ने 11 मामले प्रस्तुत किए, लेकिन एक मामले का भी निस्तारण नहीं हो पाया। सभी को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। 

शुक्रवार की देर शाम तक बाढ़ को लेकर समाधान दिवस के आयोजन के प्रति अनिश्चितता बनी हुई थी। शनिवार को बाढ़ के पानी में कमी आने पर अचानक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर दिया गया। सूचना के अभाव में अधिकारी और फरियादी दोनों नदारद रहे। प्रस्तुत मामलों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग के छः, नगर पंचायत के दो मामले प्रस्तुत हुए थे। एक का भी निस्तारण मौके पर नही हुआ। इस मौके पर नवागत क्षेत्राधिकारी उस्मान व खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा दुर्गा प्रसाद सिंह मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला व ब्लाक इकाइयों ने रविवार को अपराह्न संगठन को मजबूर बनाने,...
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव