पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड : कमिश्नर से मिले बलिया के पत्रकार, मिला यह आश्वासन

पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड : कमिश्नर से मिले बलिया के पत्रकार, मिला यह आश्वासन


बलिया। टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की हत्या से आक्रोशित जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने बुधवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिले। मंडलायुक्त ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि मृतक पत्रकार की पत्नी को तत्काल संविदा के आधार पर नौकरी दे दी जायेगी।


बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर की अगुवाई में जिला मुख्यालय के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिला तथा उनको पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सरकारी सहायता व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। 


मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि मृतक पत्रकार की पत्नी को शीघ्र संविदा के आधार पर सेवायोजित कर दिया जाएगा। वह मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से वार्ता करेंगे। एक करोड़ रुपए की सहायता के लिए वह ज्ञापन प्रदेश शासन को भेज देंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश ओझा, करुणा सिंधू सिंह, अजय भारती, मुकेश मिश्र, संजय तिवारी, आलोक रंजन, राजू दूबे, राजीव प्रसाद, नवनीत मिश्र, पप्पू पांडेय, धनन्जय तिवारी, सुनील सेन, राणा प्रताप सिंह, केके पांडेय, नवल जी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students