CBSE 12th Result : प्रशासक नहीं, शिक्षक बनना चाहती है बलिया टॉपर

CBSE 12th Result : प्रशासक नहीं, शिक्षक बनना चाहती है बलिया टॉपर

वैशाली पांडेय

बलिया। मैं बहुत खुश हूं। यह काफी भावुक क्षण है। कोई राज नहीं है। सफलता के लिए पूरे साल कड़ी मेहनत करनी होती है। यह कथन है CBSE बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट में बलिया टॉपर बनी वैशाली पांडेय का। 97.6 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा की छात्रा वैशाली पांडेय बोली, 'यह वाकई रोमांचित करने वाला अनुभव है।'


माता-पिता के साथ वैशाली


Purvanchal24.com से बातचीत में वैशाली ने कहा कि उनकी सफलता का कोई गुप्त फार्मूला नहीं है। लगातार कड़ी मेहनत करने से ही उन्हें यह कामयाबी मिली है। वैशाली शहर से सटे जनाड़ी गांव की रहने वाली हैं। वैशाली की माता कनकलता पांडेय और पिता मनोज पांडेय परिषदीय शिक्षक हैं। इनकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के PS/UPS सुजानीपुर में है। वैशाली ने बताया कि वह स्कूल के अलावा प्रतिदिन घर पर कम से कम छ्ह घंटे पढ़ती थी। वह इसे आगे भी जारी रखेगी। आश्चर्य की बात यह है कि आज की युवा पीढ़ी जहां प्रशासनिक सेवाओं को तरजीह दे रही है, वही वैशाली की सोच ठीक इसके विपरीत है। वैशाली शैक्षिक सेवा में जाना चाहती है, क्योंकि इसमें असंख्य बच्चों का करियर बनाने व सुधारने का मौका मिलेगा।


स्कूल की गरिमा को वैशाली ने और बढ़ाया : डॉ. अभिनव नाथ तिवारी


डॉ. अभिनव नाथ तिवारी, MD

सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के MD डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने कहा कि वैशाली की सफलता से पूरा स्कूल परिवार खुश है। जिला टॉपर बनकर वैशाली ने न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है, बल्कि पहले ही विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की गरिमा को और बढ़ाया है। 

'उत्कर्ष' की इस मुकाम को रखेंगे बरकरार : Principal

          श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा, Principal

वैशाली की सफलता से गदगद Principal श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने कहा कि यह गौरवांवित होने वाला क्षण है। वही, 'उत्कर्ष' की इस मुकाम को बरकरार रखना शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों के लिए चुनौती पूर्ण भी है। उम्मीद है विद्यालय के शिक्षक पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे, ताकि इससे भी बेहतर परिणाम मिले। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद