बलिया में Road Accident : युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया में Road Accident : युवक की मौत, मचा कोहराम

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। रसड़ा-चंद्रवार मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव की दलगड़ही चट्टी के समीप तेज रफ्तार टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल टेम्पो चालक ऋषि कुमार गोंड (39) पुत्र स्व. धर्मदेव गोंड (निवासी अठिलापुरा) को  शुक्रवार की भोर में इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। रसड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ऋषि कुमार टेम्पो चलाकर अपने गांव को जा रहा था,  तभी गांव के सामने ही उसकी टेम्पो गति तेज होने से किसी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऋषि  गोंड़ गंभीर रूप से घायल गया। ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल रसड़ा सीएचसी पर लाया गया, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख डाक्टरों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ में भी स्थिति खराब होने पर परिजन उसे बीएचयू ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।  घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली