स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव, बलिया की यह सीएचसी 48 घंटे के लिए बंद
On



सिकंदरपुर, बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पर तैनात स्टाफ नर्स की करौना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आने की सूचना जैसे ही अस्पताल कर्मचारियों को मिली, पूरे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार तिवारी ने अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्देश दे दिया। साथ ही इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी भेज दी। पत्र में उनके द्वारा बताया गया कि स्टाफ नर्स द्वारा एक दिन पहले ही अस्पताल में ड्यूटी की थी, जिसका जांच गुरुवार को पन्दह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अस्पताल को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
रमेश जायसवाल
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 10:29:50
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...



Comments