बलिया में Road Accident : स्कार्पियो ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, महिला की मौत ; चार घायल

बलिया में Road Accident : स्कार्पियो ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, महिला की मौत ; चार घायल

बांसडीह, बलिया। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित बडसरी गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

शुक्रवार की अलसुबह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेरिया गांव से छः महिलाए एकादशी व्रत पर ई रिक्शा से गंगा स्नान के लिए बलिया जा रही थी। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर बडसरी गांव के समीप बलिया से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चम्पा देवी (68) पत्नी स्व विश्वनाथ वर्मा को मृत घोषित कर दिया। 

वही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह,आयुष चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिंह ने अन्य घायलों में मीना देवी (45) पत्नी रमाकांत, प्रीति (22) पुत्री छठ्ठू, सुगंती देवी (44) पत्नी छठ्ठू, चन्द्रवती देवी (40) पत्नी राजेन्द्र का प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, घटना की जानकारी होते ही मृतका के घर कोहराम मच गया।


विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली