सुलेखा से जुड़ी बलिया की बेटी स्मृति, खूब मिल रही बधाईयां

सुलेखा से जुड़ी बलिया की बेटी स्मृति, खूब मिल रही बधाईयां


बलिया। कोरोना महामारी में पढ़ने-पढ़ाने वालों के लिए सरकार तमाम तरह की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। बावजूद इसके उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं नेटवर्क की समस्या है तो कर्हीं संसाधनों की। फिर भी लक्ष्य वालों के लिए ये बाधाएं नगण्य है। इसका जीता-जागता उदाहरण बांसडीह तहसील क्षेत्र के केवरा गांव की बेटी स्मृति उर्फ नीशू है। कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने में जुटी स्मृति का नाम अब सुलेखा से जुड़ गया है। इस उपलब्धि से स्मृति काफी खुश है। घर-परिवार में खुशी है। गांव की बेटी की सफलता से हर कोई खुश है।

तमाम परेशानियों के बीच सुलेखा के जरिये मिली उपलब्धि


स्मृति पुत्री जितेंद्र मिश्र (भतीजी नरेंद्र मिश्र पत्रकार) अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची है। गांव में पली-बढ़ी स्मृति को मिली यह मुकाम किसी बड़ी परीक्षा को पास करने से कम नहीं है। कोरोना काल में  स्मृति  बहुत ही निष्ठा के साथ ऑनलाइन अंग्रेजी का क्लास ली। वह भी ऐसे गांव से जहां पर हरेक कम्पनियों का टॉवर तो जरूर लगा है, परन्तु नेटवर्क की समस्या हमेशा रहती है। नेटवर्क के लिए कभी घर में... कभी छत पर... कभी दरवाजे के कोने पर जाकर ऑनलाइन क्लास के जरिये बच्चों को शिक्षा देने में जुटी रही, स्मृति अब सुलेखा से जुड़ गई है। स्मृति ने बताया कि आज मैं इसलिए खुश हूं कि सुलेखा जैसा जरिया मुझे मिला है, जिसकी वजह से मेरे मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। मैं और तन्मयता के साथ सुचारू रूप से ऑनलाइन अंग्रेजी पढ़ा सकूंगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे