बलिया : घर से गायब है यह दोनों बच्चे, परिजन परेशान ; कहीं दिखें तो बताएं

बलिया : घर से गायब है यह दोनों बच्चे, परिजन परेशान ; कहीं दिखें तो बताएं

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी दो नाबालिग बच्चे मंगलवार से गायब हैं। गुरुवार तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के खड़सरा (बेलौना) निवासी खलील अंसारी का 16 वर्षीय पुत्र दानिश अंसारी 24 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से गायब है। परिजनों ने बताया कि उस वक्त घर के अन्य सदस्य रतसड़ एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शाम को परिजन जब घर लौटे तो वह नहीं मिला। परिजनों ने आस पड़ोस और रिश्तेदारी में पूछताछ की, पर कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। उधर, दानिश का पड़ोसी मोहित प्रजापति (12) पुत्र सुरेश प्रजापति भी उसके साथ ही गायब है। सुरेश प्रजापति ने मंगलवार को दोपहर बाद उसकी खोजबीन शुरू की, पर कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में एक व्यक्ति ने बताया बताया कि दोनों एक साथ कहीं जा रहे थे। दानिश के हाथ में एक बैग भी था। दानिश दसवीं की बोर्ड परीक्षा दिया है, जबकि मोहित कक्षा सात का विद्यार्थी है। दोनों बालकों के गायब होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं। इस बाबत एसएचओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि घर से निकलने के बाद दोनों नाबालिग गरीब नवाज ट्रेन से बिहार गए हैं। यात्रा के दौरान उसमें से एक युवक ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से अपने एक दोस्त से बात किया था। उस नंबर पर सम्पर्क करने पर पता चला कि दोनों उक्त ट्रेन में सवार थे और बेगूसराय तक यात्रा किये हैं। उसके बाद उनका लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार